इनोसेंट हाट्र्स कालेज आफ एजुकेशन में जेंडर असमानता : विवाह के मुद्दे के विषय पर पैनल चर्चा आयोजत की गई। सैक्रेड हार्ट कालेज ऑफ एजुकेशन बरनाला के प्रिंसीपल डा. तीर्थ सिंह एक समन्वयक और रिसोर्स पर्सन थे। पैनल की सदस्य श्रीमती हरजाप कौर, श्रीमती स्वाति वर्मा, श्रीमती चांदनी, श्रीमती सपनदीप कौर थीं। पैनल चर्चा का आयोजन लड़कियों को उनके जीवन साथी के साथ बेहतर समायोजन के लिए तैयार करने के उद्देश्य से किया गया था। चर्चा में प्रमख मुद्दों पर विचार किया गया- विवाह अनिवार्य है या नहीं। कैसे लड़कियों को शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है। लड़कियों के लिए एक महत्वपूर्ण तनाव के रूप में समाज और परिवार की भूमिका पर भी चर्चा की गई। लव मैरिज या अरेंज मैरिज और उसकी असफलता और सफलता चर्चा से कुछ निष्कर्ष निकाले गए - पीडि़त को सामाजिक मदद लेनी चाहिए, लड़कियों को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाया जाना चाहिए, प्री-मैरिटल (शारीरिक) संबंध पैनल द्वारा बहुत हतोत्साहित किया गया। महिलाओं को जीवन कौशल में सक्षम होने की आवश्यकता है, महिलाओं को अत्याधिक आशावादी होने की आवश्यकता है, समाज को शादी के लिए लड़कियों/महिलाओं पर दबाव डालने की आवश्यकता नहीं है। माता-पिता को शादी के बारे में अपनी बालिका के भविष्य को समझने और उसका समर्थन करने की आवश्यकता है।
प्रिंसीपल डा. अरजिंदर सिंह ने रिसोर्स पर्सन को अपना बहुमूल्य समय निकालने और ज्ञान को साझा करने के लिए धन्यवाद किया। कालेज में इस तरह की सरगर्मियों को काारी रखने के लिए वचनबद्ध भी हुए।