जालन्धर, 29 जून : इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंस द्वारा लोहारां परिसर में क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियोंं की जानकारी व ज्ञान में वृद्धि करना व उन्हें भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना था। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जैसेकि मैनेजमैंट विभाग, होटल मैनेजमैंंट विभाग, सूचना टैक्नोलॉजी विभाग, मैडीकल लैब साईंस व कृषि विभाग आदि। इस प्रतियोगिता में आम जानकारी, राजनीति, खेल, बॉलीवुड, बिजनैस आदि पर आधारित कई राउंड किए गए। पूरी प्रतियोगिता के दौरान अपने-अपने विभाग के प्रतियोगियों को उनके विभाग के दर्शक विद्यार्थी प्रोत्साहित करते रहे। इस प्रतियोगिता में मैनेजमैंट विभाग ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि होटल मैनेजमैंट ने दूसरा व सूचना टैक्नोलॉजी विभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया। ग्रुप डायरैक्टर डा. शैलेष त्रिपाठी ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों मेंं आत्मविश्वास बढ़ता है और वह भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होते हैं।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...