इनोसैंट हाट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूट द्वारा होटल मैनेजमैंट के विद्यार्थियों के लिए इंडस्ट्रीयल दौरे का आयोजन किया गया। बी.एस.सी. (होटल मैनेजमैंट) के 60 विद्यार्थियों को चंडीगढ़ के ललित होटल लेकर जाया गया। यहां चंडीगढ़ के प्रसिद्ध 5 सितारा डीलक्स होटल है जिसमें 179 कमरे हैं और इसका परिसर 4 एकड़ में फैला हुआ है। इस दौरे के दौरान सहायक प्रोफैसर अनुभव सचदेवा विद्यार्थियों के साथ गए और उन्होंने विद्यार्थियों को इंडस्ट्रीयल दौरे के महत्त्व और आवश्यकता के बारे में बताया और साथ ही उन्होंने होटल के कामकाज के ढंग और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार में समझाया। विद्यार्थी इस दौरे को लेकर उत्साहित नकार आए और उन्होंने बहुत ध्यान से पूरी जानकारी प्राप्त की। होटल मैनेजमैंट के प्रिंसीपल दीपक पाल ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे दौरे विद्यार्थियों में आत्म-विश्वास पैदा करते हैं और भविष्य के लिए उनको तैयार करने के लिए अधिकतम जानकारी उपलब्ध करवाते हैं।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...
