Skip to main content

इनोसैंट हाट्र्स कॉलेज आफ एजुकेशन में स्वच्छ भारत मिशन शिविर लगाया

इनोसैंट हाट्स कॉलेज आफ एजुकेशन में एन.एस.एस. यूनिट द्वारा आज 27 जुलाई को कांजली (कपूरथला) में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शिविर का आयोजन किया गया। विद्यार्थी-अध्यापकों और लैक्चरार साहिबान ने कांजली के प्रमुख क्षेत्रों को साफ किया और इर्द-गिर्द के क्षेत्र में नीम के 40 पौधे लगाए। एन.एस.एस. यूनिट के विद्यार्थी-अध्यापकों ने इस अवसर पर शपथ ली कि वह अपने घर, घर के नकादीक की सडक़ें, कॉलेज या कार्य स्थल हमेशा स्वच्छ रखेंगे और इस प्रकार की गतिविधियों में दिल से हिस्सा लेंगे। प्रिंसीपल डॉ. अरजिन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए भी कहा।