इनोसैंट हाट्र्स ग्रीन माडल टाऊन में इनोसैंट हाट्र्स के बस ड्राइवरों, कंडक्टरों एवं मैनेजमैंट के आपसी सहयोग से रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। यह आयोजन स्कूल एवं संस्थान की सुख-समृद्धि एवं विकास के लिए परमपिता परमात्मा का आशीर्वाद लेने के लिए किया गया। रागी जत्थे ने इस अवसर पर शब्द गायन से सारे माहौल को भक्तिपूर्ण बना दिया। विगत कई वर्षों से इनोसैंट हाट्र्स परिवार से जुड़े बस ड्राइवरों एवं कंडक्टरों द्वारा दी जा रही सेवाओं के लिए उनका एवं उनके परिवारों का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर इनोसैंट हाट्र्स मैनेजमैंट के सारे सदस्य एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। बौरी मैमोरियल एजुकेशनल एवं मैडीकल ट्रस्ट के अकादमिक सचिव डा. अनूप बौरी, मैडीकल सचिव डा. चन्द्र बौरी, डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात् ट्रांसपोर्ट इंचार्ज सतीश, जगजीत सिंह, सकल देव गुप्ता, गुरमीत सिंह, सुखदेव सिंह गिल, मानव, बब्बू, किशोरी लाल, मोहन सिंह, बिट्टा, रमन कुमार आदि को भी सम्मानित किया गया। डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने कहा कि संस्थान के विकास में बच्चों को लाने-ले जाने के लिए ट्रांसपोर्ट का सही चलना अहम भूमिका अदा करता है। पाठ के भोग के पश्चात सबने गुरु का लंगर ग्रहण किया।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...

