इनोसैंट हाट्र्स ग्रीन मॉडल टाऊन की छठी कक्षा की छात्रा एकमप्रीत ने जि़लास्तरीय रोलर स्केटिंग मुकाबले में अंडर-14 वर्ग में 500 मीटर रिंक रेस और 2000 मीटर रोड रेस-दोनों में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। अंडर-11 वर्ग मेंं तीसरी कक्षा के करमनजीत ने 1500 मीटर रोलर स्केटिंग मुकाबले में रजत पदक जीता। एकमप्रीत व करमनजीत दोनों का प्रदेश स्तरीय स्केटिंग मुकाबले के लिए चयन किया गया। कुछ दिन पहले भी पी.ए.पी. में आयोजित जि़ला स्तरीय स्केटिंग मुकाबले में एकमप्रीत ने 500 मीटर रिंक रेस में स्वर्ण व 1000 मीटर रिंक रेस में रजत पदक व करमनजीत ने 1500 मीटर रोलर स्केटिंग में कांस्य पदक प्राप्त किया था। इसके साथ ही आठवीं कक्षा के पारस संधू ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग मुकाबले में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता और प्रदेश स्तरीय शूटिंग मुकाबले के लिए पारस का चयन भी किया गया। डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने खेल विभाग इंचार्ज संजीव भारद्वाज को बधाई दी और विजेता विद्यार्थियोंं के उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। बौरी मैमोरियल एजुकेशनल एंड मैडीकल ट्रस्ट के अकादमिक सचिव डा. अनूप बौरी ने कहा कि इन मेधावी विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर इन्हें ट्यूशन फीस मेंं राहत दी जाएगी।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...