इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशंज़ द्वारा अपने मैनेजमैंट विभाग के विद्यार्थियों के लिए इंडस्ट्रियल दौरा आयोजित किया गया। इस दौरे के लिए विद्यार्थियों को फिल्लौर में पैसपीको (वरुण बेवेरेजिस लिमिटेड) ले जाया गया। इस दौरे के दौरान सहायक प्रोफैसर डा. रोहन शर्मा व सहायक प्रोफैसर पंकज विद्यार्थियोंं के साथ गए और विद्यार्थियोंं को इस प्रकार के दौरे की ज़रूरत व महत्त्व के बारे समझाया। इस दौरे का उद्देश्य मैनेजमैंंट के विद्यार्थियों को कार्पोरेट वातावरण व इंडस्ट्री में काम करने के प्रभाव से अवगत करवाना था। विद्यार्थियों को इस दौरे के दौरान पैपीस्को के बाटलिंग प्लांट मेंं ले जाया गया और वरुण बेवेरेजिस लिमिटेड के अधिकारियों को उन्हें कम्पनी के कामकाज बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। विद्यार्थियोंं को कम्पनी द्वारा अपनाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय क्वालिटी कंट्रोल के उपाय बारे भी जानकारी दी गई। यह बहुत ही बढिय़ा व सफल इंडस्ट्रियल दौरा रहा। विद्यार्थियोंं ने कहा कि इससे उन्हें भविष्य मेंं बहुत मदद मिलेगी। प्लांट मैनेजर ने कम्पनी के विभिन्न विभागों के कामकाज बारे जानकारी दी। विद्यार्थियों ने इस दौरे के दौरान कम्पनी प्रबंधकों व अपने अध्यापकों का आभार व्यक्त किया।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...
