इनोसैंट हाट्र्स स्कूल, ग्रीन माडल टाऊन व लोहारां ब्रांच की कराटे टीम ने पंजाब स्कूल जि़ला कराटे प्रतियोगिता में 10 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक व 6 कांस्य पदक जीत कर स्कूल का दबदबा बनाए रखा। यह प्रतियोगिता गत दिवस सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल, लाडोवाली रोड में आयोजित की गई। जी.एम.टी. ब्रांच के अंडर-14 वर्ग में रौशन पराशर व जाहनवी ने स्वर्ण पदक, विभोर व अकांक्षा ने रजत पदक, अंडर-17 वर्ग में ज्ञान पराशर व गुरतेज सिंह ने स्वर्ण पदक, अंडर-19 वर्ग में समर्थ रखेजा व ईशान वर्मा ने स्वर्ण पदक जीते। एक प्रकार जी.एम.टी. ब्रांच ने कुल 6 स्वर्ण, 2 रजत व 3 कांस्य पदक जीते। इसी प्रकार लोहारां ब्रांच के अंडर-14 वर्ग के रिज़ुल वर्मा, रूपाली भल्ला व दिव्यांशु भल्ला ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-17 वर्ग में गुरजोत सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। रजत पदक प्राप्त करने वाले रिचा वर्मा व शरनजीत सिंह हैं। लोहारां ब्रांच ने कुल 4 स्वर्ण, 2 रजत व 3 कांस्य पदक जीते। डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने विजयी विद्यार्थियों को बधाई दी व कोच हरप्रीत ङ्क्षसह व खेल विभाग के इंचार्ज संजीव भारद्वाज की प्रशंसा की। स्वर्ण पदक जीतने वाले विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बौरी मैमोरियल एजुकेशनल एड मैडीकल ट्रस्ट के अकादमिक सचिव डा. अनूप बौरी ने विजयी विद्यार्थियों को बधाई दी व कामना की कि सभी विद्यार्थी भविष्य में भी स्कूल का नाम इस प्रकार रौशन करेंगे।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...
