इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशनका, लोहारा कैंपस में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता करवाने का उद्द्ेश्य विद्यार्थियों की जानकारी और योग्यता में वृद्धि करना और उनको कापीटिटिव पेपरों के लिए तैयार करना था। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों जैसे मैनजमैंट विभाग, होटल मैनजमैंट विभाग, सूचना टैकनालॉजी विभाग, मैडीकल लैब साईंस और कृषि विभाग आदि के विद्यार्थियों को बहुत उत्साह के साथ भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कई प्रकार के राऊंड किए गए जिसमें जनरल अवेयरनैस, राजनीति, खेलें, बालीवुड, लोगो और व्यापार संबंधी प्रश्न पूछे गए। इस प्रतियोगिता के दौरान हर विभाग के विद्यार्थियों ने अपने-अपने विभाग के प्रतियोगी का हौंसला बढ़ाया। बिल्कुल और ज्यादातर ठीक उत्तर देने वाले होटल मैनजमैंट विभाग ने यह प्रतियोगिता जीत ली। मैनजमैंट विभाग को दूसरा और सूचना टैकनालॉजी विभाग को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। गु्रुप डायरैक्टर डा. शैलेश त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि ऐसी प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वह भविष्य में हर प्रकार की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हो जाते हैं।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...