इनोसैंट हाट्र्स रॉयल वल्र्ड व सी.जे.आर. के विद्यार्थियोंं ने ज़ोन-एक टूर्नामैंट मेंं शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-14 व अंडर-19 में रॉयल वल्र्ड के लडक़ों व लड़कियों की बैडमिंटन टीमों ने पहला स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। बास्केटबाल में अंडर-14 वर्ग के लडक़ों ने इस टूर्नामैंट में भाग लेने वाली सभी टीमों को पछाड़ कर पहला स्थान हासिल किया। बास्केटबाल में ही अंडर-17 वर्ग के लडक़ों ने दूसरा स्थान व अंडर-17 वर्ग की लड़कियों ने तीसरा स्थान हासिल किया। वालीबाल में अंडर-19 वर्ग की लड़कियों को दूसरा स्थान व अंडर-14 वर्ग के लडक़े तीसरे स्थान पर रहे। खो-खो में अंडर-19 वर्ग के लडक़ों को दूसरा स्थान मिला जबकि कबड्डी में अंडर-14 वर्ग की लड़कियां तीसरे स्थान पर रहीं। एथलैटिक्स में भी रॉयल वल्र्ड के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा। रिले रेस में अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग लडक़ों ने व अंडर-14, अंडर-17 वर्ग में लड़कियों ने पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही अंडर-14 व अंडर-17 वर्ग के शाटपुट व डिस्कस थ्रो मेंं पहले स्थान पर रहे। सी.जे.आर. ब्रांच में खो-खो में अंडर-14 वर्ग के लडक़े तीसरे स्थान पर रहे। डायरैक्टर प्रिंसीपल आफ स्कूलज़ धीरज बनाती ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। बौरी मैमोरियल एजुकेशनल एंड मैडीकल ट्रस्ट के अकादमिक सचिव डा. अनूप बौरी ने विद्यार्थियोंं को लगन व मेहनत से किसी प्रकार आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...
