नगर निगम व शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशंज़ की सभी शाखाओंं-जी.एम.टी., लोहारां, सी.जे.आर. व रॉयल वल्र्ड के विद्यार्थियोंं ने ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, सशक्त भारत’ का उद्देश्य लेकर देश को स्वच्छ बनाने की शपथ ली। इस अवसर पर इनोसैंट हाट्र्स की सभी शाखाओं के विद्यार्थियोंं ने संयुक्त रूप से रैली निकालकर लोगोंं को स्वच्छता संबंधी जागरूक किया और बताया कि स्वच्छता की हमारे जीवन मेंं अहम भूमिका है। इस रैली में बच्चों ने चार्ट व बैनरोंं के ज़रिये ‘दवाई से नाता तोड़ो, सफाई से नाता जोड़ो’, ‘युवा शक्ति है सबसे भारी, चलो करो अब स्वच्छ भारत की तैयारी’, ‘गो ग्रीन’ आदि संदेश दिए। साथ ही उन्होंने आसपास के निचले क्षेत्रों मेंं जाकर स्वयं सफाई की, पौधे लगाए और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया और आसपास की सफाई रखने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही बच्चोंं को बताया गया कि वह घर जाकर अपने अभिभावकों व आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें ताकि वातावरण स्वच्छ रहे और सभी की सेहत ठीक रहे। इस अवसर पर डायरैक्टर प्रिंसीपल ऑफ स्कूलज़ धीरज बनाती, वाइस प्रिंसीपल शर्मिला नाकरा, परीक्षा प्रभारी गुरविंदर कौर, लोहारां प्रभारी शालू सहगल व अलका अरोड़ा मौजूद थे।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...