इनोसैंट हाट्र्स कालेज आफ एजुकेशन, लोहारां (जालन्धर) में गत दिवस विद्यार्थी-अध्यापकों में छिपी प्रतिभा को सामने लाने के लिए और उन्हें स्वयं की पहचान करवाने के लिए प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागती भाषण से हुई। विद्यार्थी-अध्यापकों ने बहुत सुचेत रूप से साहित्यिक गतिविधियों-डिबेट, ऐलोक्यूशन, राजनैतिक विचार-चर्चा मेंं भाग लिया। उन्होंंने आत्म-रचनात्मक कविताएं भी पढक़र सुनाईं। विद्यार्थी-अध्यापकों द्वारा पेश $गज़ल व गीतों से माहौल भावपूर्ण हो गया। रंगोली, कोलाज मेकिंग, स्लोगन लेखन, चित्रकारी आदि प्रतियोगिताओं ने माहौल मेंं रंग भर दिए। विद्यार्थी-अध्यापकों ने सोलो डांस व सोलो-सांग से दर्शकों को बांधकर रखा। हर प्रस्तुति के लिए निर्धारित नियमों व मापदंडों को ध्यान में रखकर फैसले लिए गए। प्रिंसीपल डा. अरजिन्दर सिंह ने सभी भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रेरित किया और विजेताओं को बधाई दी।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...