इनोसैंट हाट्र्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाऊन की नौवीं कक्षा का विद्यार्थी वंश पंजाब स्कूल जि़ला ताइक्वांडो में अंडर-17 वर्ग में पहले स्थान पर रहा और उसने पुन: स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा कर लिया। वंश ने एक बार फिर स्कूल का नाम रोशन किया। इससे पहले भी वंश स्कूल के लिए कई पदक जीत चुका है। जि़ला स्तरीय जीत के साथ ही वंश का चयन प्रदेश स्तरीय टीम के लिए हो गया। यह मुकाबला लॉ-ब्लासम स्कूल में हुआ। वंश की इस शानदार सफलता पर डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती व वाइस प्रिंसीपल शर्मिला नाकरा ने स्कूल के खेल प्रभारी संजीव भारद्वाज व कोच हरप्रीत सिंह को बधाई दी। स्कूल की मैनेजमैंट ने वंश को बधाई देते हुए प्रदेश स्तर पर भी जीत हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं। बौरी मैमोरियल एजुकेशनल एंड मैडीकल ट्रस्ट के अकादमिक सचिव डा. अनूप बौरी ने वंश को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वंश को विशेष रूप से ट्यूशन फीस में राहत दी जाएगी।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...
