इनोसैंट हाट्र्स के इनोकिड्स (जी.एम.टी., लोहारां, कैन्ट-जंडियाला रोड व रॉयल वल्र्ड) के प्री-प्राइमरी विंग के बच्चों को आज लाइब्रेरी ले जाया गया। इस गतिविधि का उद्देश्य उन्हें लाइब्रेरी ले जाकर पुस्तकों के महत्त्व के साथ-साथ लाइब्रेरी के नियमों व अनुशासन के बारे में अवगत करवाना था। उन्हें बताया गया कि पढऩे के लिए लाइब्रेरी से पुस्तकें प्राप्त की जा सकती थीं और इन्हेंं स्वच्छ रखना बेहद ज़रूरी है। उन्हेंं अलमारी में रखीं पुस्तकें दिखाई गईं कि कैसे पुस्तकों को क्रमनुसार व विषय के मुताबिक रखा जाता है। बच्चोंं को समझाया गया कि पुस्तकेंं पढऩे की आदत बचपन से ही विकसित होती है परंतु पुस्तकोंं का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। पुस्तकें इन्सान की सबसे बढिय़ा मित्र होती हैं। बच्चों ने बेहद उत्साह से लाइब्रेरी का दौरा किया और चुपचाप बैठकर अपनी पसंद की कहानियां पढ़ीं। इनोकिड्स के प्रभारी गुरमीत कौर (जी.एम.टी.), अलका अरोड़ा (लोहारां), नीतिका कपूर (सी.जे.आर.), पूजा राणा (रॉयल वल्र्ड) ने बच्चों को पुस्तकें पढऩे के लिए प्रेरित किया और उन्हें स्वच्छ व सम्भाल कर रखने के लिए भी कहा। उन्होंंने बच्चों को समझाया कि पुस्तकेंं हमें सही मार्ग पर लेकर जाती हैं।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...
