इनोसैंट हाट्र्स स्कूल ग्रीन माडल टाऊन के विद्यार्थी वंश वासुदेव व श्रेया वासुदेव ने जालन्धर सहोदया इंडीपेंडंट स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एक बार फिर से स्वर्ण पदक जीत कर स्कूल का नाम रौशन किया है। वंश वासुदेव 9वीं कक्षा का विद्यार्थी है व श्रेया वासुदेव चौथी कक्षा में पढ़ती है। दोनों बहन-भाई जि़ला स्तरीय व राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में पहले भी कई पदक जीत कर स्कूल का नाम रौशन कर चुके हैं। वंश ने अंडर-17 वर्ग व अंडर-45 किलोग्राम भार के तहत प्रतियोगिता में जीत प्राप्त की, जबकि श्रेया ने अंडर-14 वर्ग व अंडर-28 किलोग्राम भार के तहत मुकाबला जीत लिया। दोनों मेधावी विद्यार्थी हैं व खेलों के साथ-साथ पढ़ाई में भी हमेशा आगे रहते हैं। दोनों की इस शानदार जीत पर डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती व वाईस प्रिंसीपल शर्मिला नाकरा ने खेल इंचार्ज संजीव भारद्वाज व कोच हरप्रीत सिंह रंधावा को बधाई दी। स्कूल की मैनजमैंट ने वंश व श्रेया को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह प्रतियोगिता बेरी ग्लोबल स्कूल डिस्कवर मलसियां में हुई। बौरी मैमोरियल एजुकेशनल एंड मैडीकल ट्रस्ट के अकादमिक सचिव डा. अनूप बौरी ने वंश व श्रेया को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं व आश्वासन दिया कि दोनों विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस में राहत दी जाएगी।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...
