इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशन्ज़, लोहारां के बी.एस.सी. कृषि विभाग के विद्यार्थियों व अध्यापकों द्वारा रहीमपुर गांव का दौरा किया गया। इस दौरे का उद्देश्य विद्यार्थियों व गांव के किसानों की जैविक कृषि बारे जानकारी में वृद्धि करना था। इस दौरे के दौरान अध्यापकों ने गांव के किसानों को फसल उगाने के विभिन्न तरीकों जैसे बीज की पहचान, स्प्रे, नई तकनीक का प्रयोग आदि के बारे बताया। इस दौरे में सहायक प्रोफैसर मिथिलेश पांडे व सहायक प्रोफैसर किंकर सिंह विद्यार्थियों के साथ गए और विद्यार्थियों को इस प्रकार के दौरे की ज़रूरत व महत्त्व के बारे बताया। इस दौरे के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को डेयरी कृषि के महत्त्व व जैविक कृषि के आसान व बढिय़ा तरीकों के बारे भी जानकारी दी। सहायक प्रोफैसर मिथलेश पांडे ने बताया कि आज के किसान अपने बुज़ुर्गों द्वारा कृषि की अपनाई जाने वाली तकनीकों के बारे नहीं जानते व कैमिकल आधारित कृषि करते हैं जिस कारण कई जगहों पर पेड़ों पर फल लगने बंद हो गए हैं, जिसका कारण अधिक मात्रा में कीटनाशकों का प्रयोग है। इसलिए ऐसे किसानों के लिए ज़रूरी है कि वह जैविक कृषि के बारे जानकारी लें व खतरनाक कैमिकल या कीटनाशकों का प्रयोग बंद कर दें।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...
