इनोसैंंट हाट्र्स ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशंस में थीम पर आधारित गतिविधियां होटल मैनेजमैंट के विद्यार्थियों के लिए करवाई गईं। इन गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या 150 से ऊपर थी। यह गतिविधियां विभिन्न प्रकार के थीम पर आधारित थीं, जैसेकि ग्रो-ग्रीन, क्लीन इंडिया, सेव गर्ल चाइल्ड, पावर प्वाइंट प्रैजेनटेशन, रोल प्ले आदि। इन थीम के आधार पर गतिविधियां करवाई गईं जैसेकि पोस्ट मेकिंग व गाना गाने का मुकाबला। ऐसी गतिविधियां करवाने का उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर छुपी प्रतिभा को बाहर लाना होता है। इन गतिविधियों में विभिन्न समैस्टरों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बौरी मैमोरियल एजुकेशनल एंड मैडीकल ट्रस्ट के अकादमिक सचिव डा. अनूप बौरी ने इस अवसर पर कहा कि ऐसी गतिविधियां भविष्य मेंं विद्यार्थियोंं के लिए फायदेमंद साबित होती हैं। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशंस के ग्रुप डायरैक्टर डा. शैलेश त्रिपाठी व होटल मैनेजमैंट के प्रिंसीपल प्रो. दीपक पाल ने इस समारोह की भरपूर प्रशंसा की।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...
