इनोसैंट हाट्र्स की रायल वल्र्ड ब्रांच में सातवीं कक्षा की सहजबीर कौर ने जि़लास्तरीय एथलैटिक मीट 2018-19 में शाटपुट में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। इसके साथ ही उसने प्रदेश स्तरीय एथलैटिक टीम में अपनी जगह बना ली। इससे पूर्व भी सहजबीर कौर ज़ोन ईस्ट के एथलैटिक मुकाबले में शाटपुट में ही पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीत चुकी है। सहजबीर स्कूल की मेधावी छात्रा है जोकि खेलों के साथ-साथ पढ़ाई में भी अच्छे अंक हासिल करती है। डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने रायल वल्र्ड के कोच कमलदीप व खेल विभाग के प्रभारी संजीव भारद्वाज को सहजबीर की इस सफलता पर बधाई दी और प्रदेश स्तरीय मुकाबले में भी विजेता होने के लिए शुभकामनाएं दीं। बौरी मैमोरियल एजुकेशनल एंड मैडीकल ट्रस्ट के अकादमिक सचिव डा. अनूप बौरी ने विजेता सहजबीर को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की और आश्वासन दिया कि सहजबीर को ट्यूशन फीस में राहत दी जाएगी।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...
