इनोसैंट हाट्र्स स्कूल ग्रीन माडल टाऊन, लोहारां व रायल वल्र्ड ब्रांच में दीवाली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। सभी ब्रांचों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में बहुत उत्साह से भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों जैसे- नारी शक्तिकरण, बाल मज़दूरी, बेटियों की शिक्षा, धर्म का आधार प्रेम है न कि युद्ध, शराब के सेवन को ना, स्वच्छ भारत आदि को रंगोली में अपना आधार बनाया। विद्यार्थियों ने रंगों के मिश्रण के साथ सुंदर रंगोली बनाई। विद्यार्थियों की इस रचनात्मकता के लिए जजों सहित सभी ने उनकी प्रशंसा की। इस प्रतियोगिता में संजना, रिधम, ईशा, मुस्कान (जी.एम.टी.), गुंजन, पल्लवी, प्रबल, नव्या (लोहारां), गुंजन, सुनैना, शाइना, राधा, प्रभसिमरत (रायल वल्र्ड) प्रथम स्थान पर रहे। डायरैक्टर प्रिंसीपल आफ स्कूल्ज़ धीरज बनाती ने विद्यार्थियों की कलात्मक सोच के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों को प्रदूषण रहित दीवाली मनाने के लिए प्रेरित किया।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...