इनोसैंट हाट्र्स के सीनियर सैकेंडरी कामर्स विभाग के विद्यार्थियों ने नान-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में बहुत उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बना कर अपनी पाक कला की उच्च कोटि की कला का प्रदर्शन किया। उनके द्वारा बनाए गए व्यंजन की खुशबू से ही सबके मुंह में पानी आ रहा था। सभी व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ न्यूट्रीशियस भी थे। विद्यार्थियों ने कई प्रकार के स्नैक्स जैसे बर्गर, केक, सैंडविच, आमपापड़ व पान के साथ तैयार मिठाईयां भी बनाईं। इस नान-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में टीम ‘एमराल्ड’ पहले स्थान पर रही, टीम ‘जस्ट वाओ’ को दूसरा व टीम ‘जस्ट बेकजऱ्’ को तीसरा व ‘कुकिंग कासल’ को चौथा स्थान मिला। ‘लिटल शैफ स्टूडियो’ टीम को सांत्वना पुरस्कार मिला। जज की भूमिका श्रीमती भारती व श्रीमती गगनदीप ने निभाई। डायरैक्टर प्रिंसीपल आफ स्कूल्ज़ धीरज बनाती ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों द्वारा विद्यार्थियों के मानसिक स्तर का विकास होता है और उनको कुछ न कुछ नया करने की इच्छा होती रहती है।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...