इनोसैंट हाट्र्स स्कूल के विद्यार्थियों ने बैडमिंटन और कराटे में लगातार अपना दबदबा बनाते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। अभिनव ठाकुर ने पंजाब स्टेट बैडमिंटन मुकाबले में अंडर-17 वर्ग के डबल मुकाबले में स्वर्ण पदक और अंडर-19 सिंगल में रजत पदक जीता। कराटे चैम्यिनशिप में लोहारां के छठी कक्षा के दिवांशू भल्ला ने स्टेट कराटे चैम्यिनशिप में स्वर्ण पदक जीता जबकि जी.एम.टी. ब्रांच के गुरतेज सिंह ने अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक और समर्थ रखेजा ने अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर स्कूल का नाम रौशन किया। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और दोनों खेलों के कोचों के प्रयासों की प्रशंसा की। बौरी मैमोरियल एजुकेशनल एंड मैडीकल ट्रस्ट के अकादमिक सचिव डॉ. अनूप बौरी ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और इस प्रकार मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...