इनोसैंट हाट्र्स स्कूल ग्रीन माडल टाऊन के विद्यार्थियों ने इंटर स्कूल ड्राईंग व क्लरिंग प्रतियोगिता, जो सहोदया स्कूल्ज़ जालन्धर द्वारा आयोजित की गई थी, में भाग लेेकर व इनाम जीत कर स्कूल का नाम रौशन किया। यह प्रतियोगिता टैगोर इंटरनैशनल स्मार्ट स्कूल में 17 नवम्बर 2018 को आयोजित की गई, जिसमें कुल 27 स्कूलों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कैटगरी-1 में कक्षा पहली व तीसरी तक के बच्चों ने भाग लिया जिसमें तीसरी कक्षा की रूहानी को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। कैटगरी-2 में चौथी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें पांचवीं की सृष्टि आहूजा ने पहला व पांचवीं कक्षा की ही हरनीत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। आट्र्स एंड क्राफ्ट विभाग की प्रमुख मोना गिलहोत्रा ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी और भविष्य में भी आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने बच्चों के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के साथ बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...