सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए इनोसैंट हाट्र्स ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड व रॉयल वल्र्ड में विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को अपने संविधान का सम्मान करने की शपथ दिलाई गई। बच्चों को देश के संविधान की जानकारी देते हुए बताया गया कि देश का संविधान कब बना, कब लागू हुआ, संविधान निर्माण में किसका योगदान रहा। इसके अतिरिक्त इससे संबंधित विद्यार्थियों से अनेक गतिविधियां जैसे अनुच्छेद लेखन, पेपर रीडिंग, कोलाज मेकिंग आदि करवाई गई। विद्यार्थियों को संविधान से जुड़ी रोचक बातों के बारे में बताया गया। अनुच्छेद लेखन में विद्यार्थियों ने बहुत ही महत्वपूर्ण बातें लिखी कि वे देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे, अच्छे कार्य करेंगे। डायरैक्टर प्रिंसीपल श्री धीरज बनाती ने बच्चों को संविधान की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...