इनोसैंट हाट्र्स कालेज आफ एजुकेशन ने जालन्धर के विभिन्न स्कूलों में इंटरशिप कार्यक्रम के दौरान 29 अक्तूबर से 2 नवम्बर तक पांच दिवसीय पटाखा रहित दीवाली अभियान का आयोजन किया जिसमें इनोसैंट हाट्र्स स्कूल ग्रीन माडल टाऊन, लोहारां ब्रांच, रायल वल्र्ड स्कूल ब्रांच, सोशल कान्वैंट स्कूल व लायलपुर खालसा पब्लिक स्कूल शामिल थे। पटाखे चलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के उद्देश्य से इस प्रकार की गतिविधि का आयोजन किया गया। विद्यार्थी-अध्यापकों ने पटाखा रहित दीवाली के पोस्टर, दीयों की सजावट, रंगोली मुकाबलों का आयोजन किया। दीवाली से संबंधित पावर प्वाईंट प्रस्तुति भी की गई। विद्यार्थी-अध्यापकों व स्कूल के विद्यार्थियों ने आस-पास के गांवों में पटाखों के हानिकारक प्रभावों प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाली तथा लोगों को अपने आस-पास के पर्यावरण को और अधिक साफ-सुथरा व हरा-भरा बनाने के लिए जागरूक किया। स्कूल के विद्यार्थियों को इनाम व प्रमाण पत्र दिए गए। प्रिंसीपल डा. अरजिन्द्र सिंह पूरे आयोजन के मार्गदर्शक थे। उन्होंने कहा कि हमें दीवाली पर अपने अंदर प्रकाश भरना चाहिए तथा इस सकारात्मक सोच को आस-पास के लोगों तक भी पहुंचाना चाहिए।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...
