इनोसैंट हाट्र्स स्कूल ग्रीन माडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड व रायल वल्र्ड में पंडित जवाहर लाल नेहरू (चाचा नेहरू) के जन्मदिन के अवसर पर बाल दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में कई प्रकार की गतिविधियां व प्रतियोगिताएं करवाई गई। इनोसैंट हाट्र्स के इनोकिडस में इस दिवस को ‘अ डे फार किडस’ के रूप में मनाया गया, जिस दौरान छोटे बच्चे चाचा नेहरू का रूप धारण करके आए। बच्चों से कई खेलें जैसे म्यूजि़कल चेयरज़, पासिंग का पार्सल आदि करवाई गईं, जिसमें बच्चों ने खूब मस्ती की। पहली से 6वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रार्थना सभा करवाई गई, जिसमें बच्चों ने चाचा नेहरू के जीवन पर रोशनी डालते हुए अपने विचार पेश किये। बच्चों ने कविताओं द्वारा भी चाचा नेहरू के जीवन पर रोशनी डाली। 7वीं व 8वीं कक्षा के बच्चों के लिए क्विज़ प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें बच्चों ने बहुत उत्साह से भाग लिया। डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने विद्यार्थियों को बाल दिवस का महत्व बताते हुए शुभकामनाएं दीं।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...