इनोसैंट हाटर््स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूट द्वारा अपने सूचना टैक्नालोजी विभाग के विद्यार्थियों के लिए औद्योगिक दौरे का आयोजन किया गया। एम.सी.ए. और बी.सी.ए. (अंतिम वर्ष) के विद्यार्थियों ने इस दौरे में भाग लिया। विद्यार्थियों को मोहाली में क्रिएटिवन टैक्नालोजी ले जाया गया। इस दौरे दौरान सहायक प्रोफैसर गुरप्रीत सिंह और सहायक प्रोफैसर जसमीत कौर ने विद्यार्थियों का नेतृत्व किया और उनको औद्योगिक दौरे के महत्व के बारे में बताया। क्रिएटिवन टैक्नालोजी के मैनेजर दिनेश ठाकुर ने विभिन्न विभागों और उन विभागों की कार्यशैली संबंधी विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को नई टैक्नालोजी के बारे में भी जानकारी दी और सूचना टैक्नालोजी के क्षेत्र में करियर कैसे बनाया जाए, इस बारे भी अवगत करवाया। विद्यार्थियों ने इस दौरे के दौरान बहुत ध्यान से सब कुछ समझा और इस दौरे को अपने भविष्य के लिए बहुत लाभदायक बताया।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...
