इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशन्स ने दो दिवसीय स्पार्क-2018 शिक्षा मेले में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यह मेला जालन्धर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित करवाया गया, जिसमें अन्य कई स्कूलों और कालेजों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों को 12वीं की परीक्षा के बाद अगले पाठ्यक्रम के लिए सलाह भी दी गई। इस मेले में भारी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह विद्यार्थी जालन्धर और आस-पास के क्षेत्र के थे। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशन्का के ग्रुप डायरैक्टर डॉ. शैलेश त्रिपाठी ने मेले के प्रति विद्यार्थियों के उत्साह की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए कैरियर के मार्गदर्शन और सही पाठ्यक्रम के बारे जानने के लिए उनकी सराहना की। विद्यार्थियों और अध्यापकों ने इस मेले में होटल मैनेजमैंट, कामर्स, मैनेजमैंट और सूचना टैक्नालोजी के प्रति विशेष रूची दिखाई। विभिन्न विभागों की टीमों ने इस मेले में हिस्सा लिया और पढ़ाई एवं नौकरी के अवसरों के बारे में बताया। बौरी मैमोरियल एजूकेशनल और मैडीकल ट्रस्ट के अकादमिक सचिव डॉ. अनूप बौरी ने इस मेले को करवाने के लिए जालन्धर प्रशासन की प्रशंसा की और उनके इस कदम के लिए उनको बधाई दी।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...
