इनोसैंट हाट्र्स के इनोकिड्स (जी.एम.टी., लोहारां, कैंट जंडियाला रोड एवं रॉयल व्लर्ड ब्रांच) में प्री-स्कूल व नर्सरी के बच्चों ने अंग्रेज़ी कविता पाठ मुकाबले में बहुत उत्साह से भाग लिया। कविताएं सुनाते हुए बच्चों ने प्रॉप्स का भी इस्तेमाल किया। विभिन्न विषयों पर कविताएं सुनाते हुए बच्चों ने फ्लैश कार्डस का भी प्रयोग किया। सभी कविताएं एक विशेष संदेश लिए हुए थीं। उन्होंने माई मॉम, डौंट कट ट्री, सेव वाटर, गर्ल चाइल्ड, डौंट यूज़ पॉलीबैग, ईटिंग हैबिट, गुड मैनर्स आदि पर कविताएं प्रस्तुत कीं। इनोकिड्स इंचार्ज गुरमीत कौर (जी.एम.टी.) अलका अरोड़ा (लोहारां) नीतिका कपूर (कैंट जंडियाला रोड) पूजा राणा (रॉयल व्लर्ड) ने बच्चों के आत्मविश्वास की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि इस तरह की गतिविधियां करवाने से बच्चों के मन से मंच का भय दूर होता है तथा आत्म-विश्वास बढ़ता है। जी.एम.टी. ब्रांच में प्रथम स्थान पर आने वाले बच्चों के नाम हैं काव्या बहल, काव्या शर्मा, हरसीस सिंह, रशिका, अनाहिता, काव्या, स्वरित, नविका, प्रणव, शिरांग चड्ढा। कैंट जंडियाला रोड में आदविक खोसला, वृति शर्मा, तमन्ना। रॉयल ब्लर्ड ब्रांच में हरलीन, प्रभजोत, सरगुन ने प्रथम, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। लोहारां ब्रांच में कुंश चड्ढा, युवराज शर्मा, सावी टंडन, मंयक, बतरा, वान्या ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। जीतने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर उत्साहित किया गया।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...