इनोसैंट हाट्र्स ग्रीन मॉडल टाऊन व लोहारां में नर्सरी कक्षा में वर्ष 2019-20 के लिए दाखिला पाने वाले बच्चों के अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन सदस्यों के बीच इंडक्शन प्रोग्राम करवाया गया। अभिभावकों का स्वागत मैडम बनदीप द्वारा किया गया। उन्होंने अभिभावकों को स्कूल के नियमों से अवगत करवाया। इस अवसर पर आहार विशेषज्ञ मोनिषा सिक्का को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया जिन्होंने बच्चों की ‘फूड व न्युट्रिशन’ संबंधी आवश्यकताओं से अभिभावकों को अवगत करवाया। बच्चों के आहार व पोषण संबंधी उनसे प्रश्न भी किए गए और सही उत्तर देने वाले अभिभावकों को सम्मानित किया गया। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि बच्चों के टिफिन में पौष्टिक भोजन व स्नैक्स ही भेजें। इसी अवसर पर विद्यालय की मनोविज्ञान विशेषज्ञ हिमानी सिंह ने अभिभावकों के साथ ‘गुड पेरेंटिग’ के टिप्स सांझे किए जो बच्चों के पालन-पोषण को लेकर उनके सहायक होंगे। उन्होंने इसी से संबंधित उन्हें मूवी क्लिपस भी दिखाई। इस इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान शर्मिला नाकरा (वाइस प्रिंसीपल), गुरमीत कौर (इनोकिड्स इंचार्ज, जी.एम.टी.), अल्का अरोड़ा (इनोकिड्स इंचार्ज, लोहारां) उपस्थित थीं। उन्होंने अभिभावकों को स्कूल के नियमों को अपनाने व बच्चों के भविष्य को संवारने में सहयोग देने की अपील की।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...