इनोसैंट हाट्र्स ग्रीन माडल टाऊन के तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों को आज ‘रंगला पंजाब’ ले जाया गया। बच्चों ने इस दौरान खूब मस्ती की तथा पंजाबी संस्कृति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। रंगला पंजाब में दोपहर के भोजन के अलावा बच्चों ने कठपुतली नृत्य, जादू का खेल देखा। इसके अतिरिक्त डी.जे. की धुन पर बच्चों ने खूब डांस किया। रंगला पंजाब में बच्चों को पंजाब की संस्कृति की झलक दिखाई गई। बच्चों ने अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए अपनी अध्यापिकाओं से बहुत प्रश्न भी किए जिनके जवाब मिलने पर वे प्रसन्न नज़र आए। इनोसैंट हाट्र्स के चारों स्कूलों के बच्चों को अलग-अलग दिन पर रंगला पंजाब का दौरा करवाया जाएगा। डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने बताया कि बच्चों को अपनी संस्कृति के बारे में भरपूर जानकारी मिल सके व मनोरंजन के साथ उनका ज्ञान भी बढ़े, इसी लिए इस प्रकार के दौरे आयोजित किए जाते हैं। बच्चे बहुत उत्साहित थे उन्होंने इस दौरे का भरपूर आनंद उठाया। इनोसैंट हाट्र्स की मैनेजमैंट बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह की गतिविधियों का आयोजन करती रहती है।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...