इनोसैंट हाट्र्स ग्रीन माडल टाऊन में नए साल के स्वागत के लिए श्री सुखमनी साहब का पाठ करवाया गया। इस आयोजन में इनोसैंट हाट्र्स के समूचे स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। पाठ के बाद कीर्तनी जत्थे ने शब्द गायन से सभी को निहाल किया। प्रत्येक वर्ष सर्दियों की छुट्टियां आरम्भ होने के अवसर पर वर्ष के अंत में नए साल के स्वागत के लिए तथा सुख समृद्धि की कामना के साथ श्री सुखमनी साहब का पाठ करवाया जाता है। विद्यालय की मैनेजमैंट तथा स्टाफ सदस्यों ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य हेतु अरदास की तथा नव वर्ष सबके लिए खुशियां लेकर आए, यही कामना की।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...