इनोसैंट हाट्र्स ग्रीन माडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, व द रॉयल वल्र्ड इंटरनैशनल स्कूल में क्रिसमस पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर इनोकिड्स के नन्हें मुन्ने सांता क्लॉज की वेशभूषा में आए और उन्होंने स्वीट्स बांटी। ईसा मसीह के जीवन व उनके जीवन से मिलने वाले संदेश को दर्शाती कोरियोग्राफी प्रस्तुत की गई। क्रिसमस पर्व के अवसर पर एक विशेष प्रार्थना-सभा करवाई गई जिसमें ईसा-मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ विद्यार्थियों द्वारा जिंग्लस गाया गया। इसके अतिरिक्त कक्षाओं में अनेक गतिविधियां करवाई गईं। कक्षा पहली व दूसरी के बच्चों ने बॉल डैकोरेशन प्रतियोगिता में भाग लिया। कक्षा तीसरी व चौथी के बच्चों ने गिफ्ट रैंपिग प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने रचनात्मक कौशल का परिचय दिया। कक्षा पांचवीं व छठी के विद्यार्थियों से अंतर्सदनीय क्विज़ प्रतियोगिता करवाई गई। डायरैक्टर प्रिंसीपल ऑफ स्कूलस धीरज बनाती ने क्रिसमस पर्व की विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए ईसा मसीह के जीवन से मिलने वाले संदेश और उसके महत्त्व पर प्रकाश डाला तथा साथ ही उन्हें परहित करते हुए जीवनयापन करने के लिए प्रेरित किया।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...