इनोसैंट हाट्र्स स्कूल लोहारां ब्रांच के विद्यार्थियों ने सहोदय इंटर स्कूल ओरिगेमी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है। दूसरी से पांचवीं कक्षा के चार विद्यार्थियों-दूसरी कक्षा की सायना अरोड़ा, तीसरी कक्षा की सरगुन कौर, चौथी कक्षा की अक्षरा तथा पांचवीं कक्षा की कनिका ठाकुर ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया तथा क्रिसमस विलेज सीन बनाया, जिसे अत्यंत सराहा गया। विद्यार्थियों को पुरस्कार में गोल्ड मैडल तथा ट्राफी प्रदान की गई। डायरेक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने विजेता विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा की तथा लोहारां ब्रांच की इंचार्ज शालू सहगल को बधाई दी। लगभग 15 स्कूलों के विद्यार्थियों ने इस इंटर स्कूल प्रतियोगिता में भाग लिया। यह प्रतियोगिता डी.पी.एस. स्कूल में आयोजित की गई। पुरस्कार वितरण प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट रवि दत्त के हाथों हुआ। विद्यालय की मैनेजमैंट ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...
