इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा अपने मैनेजमैंट के विद्यार्थियों के लिए औद्योगिक दौरे का आयोजन किया गया, जोकि लुधियाना में बोन बिस्कुट में था। इस दौरे के दौरान असिस्टैंट प्रोफैसर मीनल वर्मा व असिस्टैंट प्रोफैसर पंकज सल्होत्रा उनके साथ उनको मागदर्शन देने के लिए गए। उन्होंंने विद्यार्थियों को औद्योगिक दौरे के उद्देश्य व ज़रूरत बारे बताया। विद्यार्थियों ने बोन बिस्कुट बनाने वाले प्लांट का भी दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान के कामकाज के तरीके से अवगत करवाना था। विद्यार्थियोंं ने प्लांट के कामकाज के बारे बारीकी से जानकारी प्राप्त की। इंडस्ट्री के प्लांट प्रबंधक ने विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय क्वालिटी कंट्रोल के बारे में भी बताया, जोकि इंडस्ट्री अपने लिए लागू करती है। विद्यार्थियोंं ने इस दौरे को सफल बताया व भविष्य के लिए इसको लाभदायक बताया।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...
