इनोसैंट हाट्र्स के चारों स्कूलों के विद्यार्थियों ने इंटरनैशनल लाइफ स्किल ओलिम्पियाड में शानदार प्रदर्शन करके ग्लोबल रैंक हासिल किए तथा विद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया है। पिछले दिनों आयोजित इस ओलिम्पियाड में बच्चों ने बहुत उत्साह से भाग लिया। यह परीक्षा ऑनलाइन थी तथा प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी यूनीक आई.डी. दी गई। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा आयोजित की गई थी। इस अवसर पर 11 विद्यार्थियों ने ग्लोबल रैंक हासिल किया। लोहारां ब्रांच से जैसिका मेहता ने चौथा ग्लोबल रैंक प्राप्त किया, जबकि आभा शर्मा ने दसवां ग्लोबल रैंक प्राप्त किया। ग्रीन माडल टाऊन ब्रांच में चौथी कक्षा में पढऩे वाले हेमनवीर सिंह ने आठवां स्थान, साक्षी एरी ने छठा स्थान, दिव्यांश श्रीवास्तव, रिधि ढींगरा, मंथन, वशिष्ठ, सिद्धांत शर्मा, समृद्धि तथा केशव ने दसवां ग्लोबल रैंक हासिल किया। विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन ही प्राप्त हुए। इस शानदार सफलता पर इनोसैंट हाट्र्स के सचिव डाक्टर अनूप बौरी ने विद्यार्थियों व अनेक अभिभावकों को बधाई दी तथा भविष्य में इसी तरह आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इनोसैंट हाट्र्स की मैनेजमैंट बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा प्रत्यत्नशील है। डिजीटल अध्ययन समय की मांग है। बच्चों को इस प्रकार की परीक्षा के लिए भी तैयार किया जाता है।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...
