इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन्ज़, लोहारां कैम्पस में डाटा साईंस विषय पर एक दिवसीय वर्कशाप आयोजित की गई, जिसमें एम.सी.ए. एवं बी.सी.ए. के लगभग 50 विद्यार्थियोंं ने भाग लिया। इस वर्कशाप में लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के सी.एस.ई. विभाग के असिस्टैंट प्रोफैसर रविंदर सिंह मुख्य प्रवक्ता के रूप में पहुंचे। इस वर्कशाप में कैरियर गाइडैंस के साथ-साथ विभिन्न तकनीकों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी भी दी गई। रविंदर सिंह ने विद्यार्थियों को डाटा साईंस की ज़रूरत व महत्त्व के बारे बताया और विभिन्न कम्पनियों मेंं डाटा सर्वेक्षण करवाने के लिए डाटा साईंस का उपयोग कैसे किया जाता है, इस बारे भी रोशनी डाली। टैबुलर साफ्टवेयर से काम करने के बारे भी उन्होंने विद्यार्थियोंं को बताया। उन्होंंने अपने करियर के शुरुआती दौर के अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए। उन्होंने कहा कि जि़ंदगी में हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए और कभी हार नहीं माननी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मेंं आई.टी. इंडस्ट्री में काम करने वाले ही असली मास्टर हैं। ग्रुप डायरैक्टर डा. शैलेश त्रिपाठी ने वर्कशाप के अंत में रविंदर सिंह की ओर से विद्यार्थियों के साथ जानकारी साझा करने व उनका उत्साह बढ़ाने के लिए उनका आभार जताया।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...
