इनोसैंट हाट्र्स मेंं प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष नए सत्र 2019-20 के शुभारम्भ के लिए स्कूल परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस हवन-यज्ञ मेंं एग्जीक्यूटिव डायरैक्टर ऑफ स्कूलज़ श्रीमती शैली बौरी, एग्जीक्यूटिव डायरैक्टर ऑफ कॉलेजिस श्रीमती आराधना बौरी, प्रिंसीपल राजीव पालीवाल, वाइस प्रिंसीपल शर्मिला नाकरा, गुरमीत (इनोकिड्स इंचार्ज जी.एम.टी.), प्राइमरी विंग इंचार्ज हरलीन कौर, परीक्षा इंचार्ज गुरविन्दर कौर, लोहारां इंचार्ज मिस शालू, इनोकिड्स इंचार्ज लोहारां अलका, कैन्ट-जंडियाला रोड इंचार्ज सोनाली व नीतिका कपूर तथा ‘द रॉयल वल्र्ड इंटरनैशनल स्कूल’ इंचार्ज मीनाक्षी, जसमीत बख्शी, पूजा राणा ने आहुतियां डालकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रो. शर्मा, प्रो. जसवंत शर्मा व वरिष्ठ शिक्षकोंं ने यज्ञ में आहुति डालकर छात्रों के भविष्य के लिए मंगल कामनाएं कीं। पूर्णाहुति के बाद सभी सदस्यों ने नए सत्र के शुभारम्भ पर एक-दूसरे को बधाई दी। राजीव पालीवाल ने पूर्व सत्र में अध्यापकों द्वारा की गई मेहनत के लिए उनकी प्रशंसा की गई तथा सत्र 2019-20 के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर इनोसैंट हाट्र्स के सचिव डॉ. अनूप बौरी द्वारा गत वर्ष अध्यापकों द्वारा किए गए परिश्रम की सराहना की तथा सत्र 2019-20 के लिए शुभकामनाएं दीं। अंत मेंं सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
वर्तमान समय के दौरान शिक्षा में आ रही चुनौतियों तथा शिक्षा के बदलते स्वरूप से अपने-आपको अपडेट रखने के लिए इनोसैंट हाट्र्स कालेज, लोहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन को उत्साहित करना तथा अध्यापन के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीकों से अध्यापकों को अवगत करवाना था। छोटे उद्योगपतियों के पंजाब चैंबर के सीनियर वाइस प्रैकाीडैंट अश्वनी कोहली ने स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न सैशनों के दौरान अध्यापन को बड़े प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने के बारे अवगत कराया। इन सैशनों में कई विषयों पर चर्चा की गई जैसे खोज तथा अध्यापन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या-क्या कारूरी, आधुनिक अध्यापन के मापदंड, अध्यापन की नीतियां, खोज परिभाषा, खोज समस्याओं की किस्में तथा ढांचा, इंजीनियरिंग की समस्याएं संबंधी खोज डिकााइन। इन सैशनों में 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा अच्छे माहौल में हुई तथा स्टाफ सदस्यों ने इस वर्कशाप के सभी सैशनों का लाभ उठाया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंका के ग्रुप डायरैक्टर डा. श...